Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति श्री अशरफ गनी और प्रधानमंत्री के बीच टेलीफोन पर बातचीत


अफगानिस्तान के राष्ट्रपति श्री अशरफ गनी ने 15 मार्च 2016 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से टेलीफोन पर बात की।

दोनों नेताओं के बीच आर्थिक और राजनीतिक समेत विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। दोनों के बीच क्षेत्र में नई उभरती परिस्थितियों पर विचारों का आदान-प्रदान भी हुआ।