पीएमइंडिया
[
70KB ]
अमरीकी कांग्रेस की सदस्य प्रतिनिधि तुलसी गबार्ड ने आज शाम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। हवाई से चुनी गईं डेमोक्रेट प्रतिनिधि अमरीकी कांग्रेस की एकमात्र हिंदू सदस्य हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय संबंधों, पर्यावरण चुनौतियों, क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों, आतंकवाद और पेशावर में स्कूली बच्चों की हत्या सहित व्यापक विषयों पर बातचीत की।
तुलसी गबार्ड ने विकास में तेजी लाने, समावेशिक आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने, बुनियादी आवश्यकताएं प्रदान करने तथा स्वच्छता प्रोत्साहन के लिए घरेलू मोर्चों पर प्रधानमंत्री की पहलों की सराहना की। उन्होंने भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परांपराओं में गहरी दिलचस्पी व्यक्त की और इन परांपराओं को अमेरिका में प्रोत्साहित करने के अपने प्रयासों के बारे में बताया।
Discussed several issues with @TulsiGabbard during our meeting today. http://t.co/2d4Jepk6gs
— NarendraModi(@narendramodi) December 17, 2014