Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

“अर्ली हिंदू टेम्‍पल्‍स ऑफ गुजरात” नामक पुस्‍तक के विमोचन के अवसर पर प्रधानमंत्री का संबोधन


s2015072067947 [ PM India 147KB ]

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बताया कि हमें भारत की विरासत के प्रति और अधिक जागरूक होना तथा गर्व करना चाहिए। श्री मोदी आज नई दिल्‍ली में वरूण मायरा द्वारा लिखी गई “अर्ली हिंदू टेम्‍पल्‍स ऑफ गुजरात” नामक पुस्‍तक का विमोचन करने के बाद बोल रहे थे। उन्‍होंने कहा कि इस पुस्‍तक जैसे प्रयास इस विरासत की खोज करने में हमारे लिए मददगार होंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि विरासत और इतिहास साथ चलते हैं और भवनों के धरोहर महज पत्‍थर नहीं हैं, बल्कि ‘सजीव इतिहास’ हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय संस्‍कृति राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा उपस्थित थे।