Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

असम मंत्री परिषद के सदस्यो के शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री ने जनसमूह को संबोधित किया

असम मंत्री परिषद के सदस्यो के शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री ने जनसमूह को संबोधित किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज असम की मंत्री परिषद के सदस्यों के शपथग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित जन समूह को संबोधित किया।

उन्होंने असम की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि श्री सर्बानंद सोनवाल के रूप में असम को जनजातीय समुदाय से मुख्यमंत्री मिला है जो समाज सेवा के लिए समर्पित है।

प्रधानमंत्री ने विश्वास व्य्क्त किया कि नई सरकार असम की जनता की सेवा करेगी और विकास के माध्यम से राज्य का कायाकल्प करेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार सहकारी संघवाद के सिद्धांत पर काम कर रही है और प्रगति के लिए राज्यों को अधिकतम शक्ति देना चाहती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र भागीदारी के बारे में होता है और विकास के लिए केंद्र और राज्यों को कंधे से कंधा मिलाकर काम करना चाहिए। उन्होनें देश के व्यापक और समग्र विकास पर बल दिया, विशेषकर देश के पूर्वोत्तर भाग के विकास पर।