Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

आर्थिक सहयोग पर भारत और क्रोएशिया के बीच समझौते को मंत्रिमंडल की मंजूरी


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आर्थिक सहयोग पर भारत और क्रोएशिया के बीच समझौते का अनुसमर्थन करते हुए उस पर हस्ताक्षर करने की मंजूरी दी है।

भारत और क्रोएशिया ने इससे पहले सितंबर 1994 में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक संबंध को प्रोत्साहित और विकसित करने के उद्देश्य के साथ व्यापार एवं आर्थिक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। भारत और क्रोएशिया के बीच नए समझौते पर हस्ताक्षर आर्थिक संबंध को बरकरार रखने की ओर उठाया गया एक कदम है क्योंकि वर्तमान समझौते की अवधि नवंबर 2009 में ही पूरी हो चुकी है।

क्रोएशिया के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार 2012-13, 2013-14 और 2014-15 में क्रमशः 15.201 करोड़ अमेरिकी डॉलर, 14.886 करोड़ अमेरिकी डॉलर और 20.504 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा। पिछले तीन साल के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार में औसत वृद्धि 17.44 प्रतिशत रही।