Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

इजरायल के रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की


s2015021962470 [ PM India 220KB ]

s2015021962471 [ PM India 229KB ]

इजरायल के रक्षा मंत्री श्री मोशे यालोन ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से शिष्‍टाचार भेंट की। श्री यालोन एयरो इंडिया 2015 में हिस्‍सा लेने के लिए भारत आए हुए हैं।

s2015021962472 [ PM India 0KB ]

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सितंबर 2014 में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के दौरान इजरायल के प्रधानमंत्री श्री बेंजामिन नेतन्‍याहु और पिछले महीने ‘बायब्रेंट गुजरात सम्‍मेलन’ के अवसर पर इजरायल के कृषि मंत्री के साथ हुई बातचीत को याद किया। उन्‍होंने भारत और इजरायल के बीच विभिन्‍न क्षेत्रों में सहयोग पर संतोष व्‍यक्‍त किया।