Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

उत्तराखंड के काशीपुर जिला स्थित हेमपुर में नेपा लिमिटेड की 803 एकड़ जमीन उत्तराखंड सरकार को लौटाई गई


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आज हुई बैठक में उत्तराखंड के काशीपुर जिला स्थित हेमपुर में नेपानगर की 803 एकड़ जमीन उत्तराखंड सरकार को लौटाने की अनुमति दे दी गई। यह जमीन नेपा लिमिटेड के पास थी। नेपानगर भारत सरकार के तहत सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है।

पृष्ठभूमि:-

यह जमीन तत्कालीन उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम ने फरवरी 1987 में नेपा लिमिटेड को 90 साल के लीज पर दी थी। उस समय के सर्किल रेट के हिसाब से यह जमीन नेपा लिमिटेड को 149.23 लाख रुपये में दी गई थी। यह जमीन नेपा लिमिटेड को बगास से न्यूजप्रिंट के उत्पादन के लिए दी गई थी। हालांकि पर्यावरण के आधार पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मंजूरी न मिलने की वजह से लीज डीड लागू नहीं हो सका। इसलिए न्यूजप्रिंट कारखाना नहीं लग सका। उत्तराखंड सरकार ने मौजूदा सर्किल रेट पर इस जमीन को वापस मांगा था ताकि वह इसका कोई और इस्तेमाल कर सके।