Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

एमईडीईएफ (फ्रांस) के अध्‍यक्ष ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की


एमईडीईएफ (मुवमेंट डेस एंटरप्राइजेस डे फ्रांस) के अध्यक्ष श्री पियरे गैटेज ने आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने अप्रैल, 2015 में अपनी फ्रांस यात्रा को याद किया जिसके दौरान उन्होंने फ्रांस के व्‍यापार जगत के कई नेताओं से बातचीत की और भारत एवं फ्रांस के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने में दोनों देशों के व्‍यापार जगत के नेताओं के अमूल्‍य योगदान की सराहना की।

श्री गैटेज ने प्रधानमंत्री को भारत और फ्रांस के बीच बढ़ते व्यापार एवं निवेश संबंधों के बारे में बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के लिए फ्रांस विदेशी प्रत्यक्ष निवेश के शीर्ष 10 स्रोतों में से एक है और उन्‍होंने फ्रांसीसी कंपनियों को भारत के कारोबारी माहौल में सुधार और बढ़ते निवेश अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया है।