पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) के समझौता प्रावधानों के प्रस्तुतिकरण और पुष्टि को मंजूरी दे दी।
एआईआईबी की स्थापना से भारत और हस्ताक्षर करने वाले अन्य देशों को अवसंरचना विकास परियोजनाओं के लिए संसाधन जुटाने में सहायता मिलेगी। भारत एआईआईबी के संसाधनों को बड़े स्तर पर लेने वाला संभावित देश है।
एआईआईबी की सदस्यता से भारत अवसंरचना विकास के लिए आवश्यक संसाधनों को जुटा सकेगा।