Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

ओडिशा में बाढ से हुई जीवन हानि पर प्रधानमंत्री की संवेदनाएं


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में अभी हाल में आई बाढ के कारण हुई जीवन हानि पर अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रूपए और गंभीर रूप से घायल प्रत्येक व्यक्ति को 50 हजार रूपए की राशि मंजूर की है। यह राशि सीधे जिला कलेक्टरों को वितरित की जाएगी।

प्रधानमंत्री ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान से बाढ की गंभीर स्थिति के बारे में जानकारी देने को कहा है।