पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कंबोडिया, लाओस, म्यांमार और वियतनाम में भारतीय आर्थिक ढांचे के लिए एक परियोजना विकास निधि(पीडीएफ) के सृजन को मंजूरी दी है। इसके के लिए 500 करोड़ रुपये का कोष स्थापित किया गया है। वाणिज्य विभाग पीडीएफ का संरक्षण करेगा और इसका क्रियान्वयन एग्जिम बैंक के द्वारा किया जाएगा। वाणिज्य सचिव की अध्यक्षता वाली एक अंतर-मंत्रालयी समिति इसका संचालन करेगी।
पृष्टभूमि
कंबोडिया, लाओस, म्यांमार और वियतनाम (सीएलएमवी) क्षेत्रीय महत्व के तौर पर एक अद्वितीय स्थिति में हैं। विभिन्न व्यापारिक समझौतों के चलते ये चीन/ यूरोपीयन युनियन एवं अन्य बाजारों के लिए प्रवेश द्वार मुहैया कराएंगे। क्षेत्रीय महत्व की श्रृंखला में भारत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसकी वजह से फैसले से भारत को दीर्घकालीन लाभ सुनिश्चित हो सकेगा। साथ ही भारतीय उद्योग के लिए मध्यवर्ती वस्तुओं के अलावा भारत के कच्चे माल के लिए यह अच्छा बाजार साबित होगा। हालांकि कंबोडिया, लाओस, म्यांमार और वियतनाम क्षेत्र में बहुत से अवसर हैं, लेकिन सीमित जानकारी, बुनियादी ढांचा और अन्य आकस्मिक जोखिम के कारण इन देशों में भारतीय उद्यमियों प्रयासों अब तक सीमित कर रखा गया था। पीडीएफ से भारती उद्योग समुदाय को अपने कारोबार का विस्तार करने में लाभ होगा। वैश्विक उत्पादन नेटवर्क के साथ एकीकृत करने के अतिरिक्त लागत प्रतिस्पर्धी, आपूर्ति श्रृंखला को बनाए रखने में भारतीय कारोबारियों को मदद मिलेगी।