Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

कल नागपुर दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी कल अंबेडकर जयंती के अवसर पर नागपुर का दौरा करेंगे।

अपने ट्विटर खाते से ट्वीट्स की एक श्रृंखला में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं अंबेडकर जयंती के बेहद खास अवसर पर कल नागपुर का दौरा करने के लिए बेहद सम्‍मानित महसूस कर रहा हूं।

नागपुर में मैं दीक्षाभूमि में प्रार्थना करूंगा जो डॉ. अंबेडकर के साथ करीबी से जुड़ा हुआ एक पवित्र स्‍थल है।

नागपुर में कल विकास परियोजनाओं की एक श्रृंखला का उद्घाटन होने जा रहा है जिसका लोगों के जीवन पर काफी सकारात्‍मक प्रभाव पड़ेगा।

विकास परियोजनाओं में आईआईआईटी, आईआईएम और एम्‍स के अलावा कोरडी थर्मल पावर स्‍टेशन का लॉन्‍च शामिल हैं। एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करूंगा।

साथ ही डिजिधन मेला में भी जाऊंगा जहां मैं लकी ग्राहक योजना और डिजिधन व्‍यापार योजना के मेगा ड्रॉ विजेताओं को पुरस्‍कार प्रदान करूंगा।

हम डॉ. अंबेडकर के सपनों का एक मजबूत, समृद्ध और समावेशी भारत बनाने की दिशा में अथक परीश्रम जारी रखेंगे।’