पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय तम्बाकू अनुसंधान संस्थान (सीटीआरआई) राजमुंद्री की 21.93 एकड़ भूमि का आचार्य एन.जी. रंगा कृषि विश्वविद्यालय हैदराबाद को राजमुंद्री में कृषि कॉलेज की स्थापना के लिए 50 वर्ष की अवधि के लिए लम्बे पट्टे के आधार पर हस्तांतरण करने के लिए अपनी मंजूरी दी है ।
पृष्ठभूमि
आचार्य एन.जी. रंगा कृषि विश्वविद्यालय ने गोदावरी डेल्टा से जुड़े उन्नत कृषि ज्ञान को प्राप्त करने के लिए कृषि स्नातकों को प्रशिक्षित करने हेतु शैक्षिक वर्ष 2008-09 के दौरान पूर्वी गोदावरी जिले में स्थित राजमुंद्री में एक नया कृषि कॉलेज स्थापित किया था। वर्तमान में यह कृषि कॉलेज अस्थाई रूप से स्थानीय ेकला और विज्ञान कॉलेज (एसकेवीटी कॉलेज) के किराये के आवास में चल रहा है। भूमि के स्थानांतरण के बाद यह कॉलेज अपना स्थाई परिसर विकसित करने में समर्थ हो जाएगा। राजमुंद्री में नये कृषि कॉलेज की स्थापना से गोदावरी डेल्टा में कृषि अनुसंधान और शिक्षा के रूप में निश्चित रूप से एक लम्बा रास्ता तय होगा और इससे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद को शिक्षा अनुसंधान एवं विस्तार सहित अपने एक जनादेश को पूरा करने में मदद मिलेगी।