पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इंस्ट्रूमेंटेशन लिमिटेड (आईएल) की कोटा इकाई को बंद करने और आईएल की पल्लकड़ इकाई को केरल सरकार को हस्तांतरित करने को अपनी मंजूरी दे दी है।
इस संबंध में, मंत्रिमंडल ने इंस्ट्रूमेंटेशन लिमिटेड की कोटा इकाई के कर्मचारियों को 2007 के काल्पनिक वेतनमान के अनुरूप आकर्षक वीआरएस/वीएसएस पैकेज दिए जाने की भी मंजूरी दी है। इसमें लंबित वेतनमान का भुगतान, सांविधिक देय राशि आदि शामिल है। कुल मिलाकर यह राशि लगभग 438 करोड़ रुपये है।