Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग के लिए भारत और फ्रांस के बीच एमओयू को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और फ्रांस के बीच नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग कार्यक्रम को लागू करने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और उसके फ्रांसीसी समकक्ष नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (डीजीएसी), फ्रांस के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) को अपनी मंजूरी दे दी है।

तकनीकी सहयोग कार्यक्रम एएआई के अधिकारियों की विशेषज्ञता और कौशल वृद्धि के लिए फायदेमंद होगा। यह एमओयू इंजीनियरों, तकनीशियनों, प्रबंधकों आदि के प्रशिक्षण के लिए भी फायदेमंद रहेगा।