Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नशीले पदार्थों, मादक द्रव्‍यों, उनके रासायनिक यौगिकों की तस्‍करी और सं‍बंधित अपराधों में कमी लाने और अवैधानिक उपयोग को रोकने के लिए भारत तथा फ्रांस के बीच एक समझौते को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नशीले पदार्थों, मादक द्रव्‍यों, उनके रासायनिक यौगिकों की तस्‍करी और सं‍बंधित अपराधों में कमी लाने और अवैधानिक उपयोग को रोकने के लिए भारत तथा फ्रांस के बीच एक समझौते को मंजूरी दी है।

इस समझौते का उद्देश्‍य नशीले पदार्थों, मादक द्रव्‍यों, उनके रासायनिक यौगिकों की तस्‍करी और सं‍बंधित अपराधों में कमी लाने और अवैधानिक उपयोग को रोकने के लिए दोनों देशों के आपसी सहयोग को बढ़ाना है। इस उद्देश्‍य को सूचना, विशेषज्ञता और क्षमता निर्माण के आदान-प्रदान के जरिए पूरा किया जाएगा। समझौते के जरिए आतंकवादी वित्‍त पोषण ढांचे को समाप्‍त करने के कदमों सहित राष्‍ट्रों के बीच नशीले पदार्थों की तस्‍करी को रोकने त‍था प्रभावशाली संस्‍थागत आदान-प्रदान की स्‍थापना भी की जाएगी।