पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और अमेरिका के बीच साइबर सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग को लेकर हुए समझौता ज्ञापन से अवगत कराया। यह समझौता साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में मदद के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-एलएन) और अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के बीच हुआ है। नई दिल्ली में समझौता ज्ञापन पर 11 जनवरी 2017 को हस्ताक्षर किए गए थे।
समझौता ज्ञापन संबंधित कानूनों, नियमों और विनियमों के अनुसार साइबर सुरक्षा से संबंधित सूचनाओं के करीबी सहयोग एवं विनिमय का इरादा रखता है। साथ ही समानता, पुनर्गठन और पारस्परिक लाभ के आधार पर यह समझौता किया गया है।