पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और बांग्लादेश के बीच न्यायिक क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दे दी है। इसका लक्ष्य दोनों देशों की न्यायपालिका के बीच आपसी सहयोग विकसित करना, उसे बढ़ावा देना और मजबूत बनाना है।
यह एमओयू एक दूसरे के यहां की यात्राओं, प्रशिक्षण और शैक्षणिक कार्यक्रमों के माध्यम से न्यायपालिका के विभन्न स्तरों पर न्यायाधीशों और अधिकारियों के बीच पारस्परिक सहयोग को बढ़ावा देता है। यह कानून एवं न्याय के क्षेत्र की नवीनतम घटनाओं के बारे में जानकारी के आदान-प्रदान को भी प्रोत्साहित करेगा। यह इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और सूचना प्रौद्योगिकी के ज्ञान के आदान-प्रदान को भी सक्षम बनाएगा।