Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और बांग्लादेश के बीच तटीय और प्रोटोकाल रूट पर यात्री क्रूज सेवाओं के लिए एमओयू को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और बांग्लादेश के बीच तटीय और प्रोटोकाल रूट पर दोनों देशों के बीच जहाज के जरिए यात्रियों एवं पर्यटकों की नियमित आवाजाही शुरू करने के लिए यात्री क्रूज सेवाओं पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) को अपनी मंजूरी दे दी है।

इस एमओयू के प्रभाव में आने से दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क को प्रोत्साहन मिलेगा और आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक उन्नति के संबंध में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ेगा। यह भारत और बांग्लादेश के लोगों के लिए रोजगार के अवसरों का सृजन करेगा।