Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत में वीजा व्यवस्था के उदारीकरण, सरलीकरण और सुव्यवस्थीकरण को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत में मौजूदा वीजा व्यवस्था के उदारीकरण, सरलीकरण और सुव्यवस्थीकरण को मंजूरी दे दी है। वीजा नीति में बदलाव का फैसला गृह मंत्रालय द्वारा विभिन्न हितधारकों के साथ विचार-विमर्श और गृहमंत्री की मंजूरी के बाद लिया गया ।

इस अनुमोदन से पर्यटन, व्यापार और चिकित्सा प्रयोजनों के लिए विदेशियों को प्रवेश की सुविधा मिलेगी। इससे आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिलने, पर्यटन, चिकित्सीय महत्व की यात्रा और व्यापारिक यात्रा जैसी सेवाओं से आय में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। यह सरकार की ‘स्किल इंडिया’, ‘डिजिटल इंडिया’, ‘मेक इन इंडिया’ जैसी फ्लैगशिप पहलों को भी सफल बनाएगा।

यह विदेशियों द्वारा उपर्युक्त वैध उद्देश्यों के लिए की जाने वाली भारत यात्रा को विशेष रूप से आसान बनाएगा।