पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और जॉर्डन के बीच श्रम शक्ति के क्षेत्र में सहयोग के बारे में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य दोनों पक्षों के बीच ठेके के रोजगार प्रशासन में सर्वोत्तम प्रयासों को बढ़ावा देना, भर्ती प्रक्रिया में नवीनतम सुधार को प्रतिबिंबित करना और जॉर्डन में भारतीय मजदूरों के संरक्षण और कल्याण को बढ़ावा देना है। भारतीय श्रम शक्ति की भर्ती के लिए ऑनलाइन पोर्टल के इस्तेमाल में दोनों पक्षों के बीच सहयोग से और अधिक पारदर्शिता लाई जा सकेगी और भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार को रोकने में मदद मिलेगी।
यह समझौता ज्ञापन पाँच वर्ष के लिए वैध होगा, जिसमें संयुक्त तकनीकी समिति के माध्यम से स्वचालित नवीनीकरण और एक निगरानी तंत्र का प्रावधान सम्मिलित किया गया है।