पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और अर्जेंटीना के मध्य पर्यटन के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के लिए अपनी मंजूरी दी है।
भारत और अर्जेंटीना के मध्य पर्यटन के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने से दोनों देशों को पर्यटन क्षेत्र में संस्थागत तंत्र का सृजन करने और परस्पर सहयोग बढ़ाने में मदद मिलगी।