Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और वियतनाम के बीच सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के क्षेत्र में सहयोग के लिए एमओयू की मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और वियतनाम के बीच सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) का पूर्व कार्योत्तर अनुमोदन कर दिया है।

इस एमओयू का उद्देश्य दोनों देशों के कानूनों एवं नियमों के तहत आईटी के क्षेत्र में समानता और आपसी हित के आधार पर एक दीर्घकालिक और स्थायी सहयोग विकसित करना है।

आईटी के क्षेत्र में संस्थागत और क्षमता निर्माण और मानव संसाधन विकास के माध्यम से समझौता ज्ञापन के कार्यान्वयन के परिणामस्वरूप आईटी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण आपसी लाभ होगा।

यह समझौता ज्ञापन पांच साल की अवधि के लिए लागू रहेगा और भारत तथा वियतनाम के बीच आपसी सहमति से इसका नवीनीकरण किया जा सकेगा। इसे एक संयुक्त कार्य समूह की स्थापना कर लागू किया जा सकेगा। इसमें दोनों देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।