Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच सड़क परिवहन और राजमार्ग के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच सड़क परिवहन एवं राजमार्ग के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग पर समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है। इस पर भारत के सड़क परिवहन मंत्रालय एवं राजमार्ग मंत्रालय और संयुक्त अरब अमीरात के संघीय परिवहन प्राधिकरण – भूमि एवं समुद्र के बीच हस्ताक्षर होंगे।

प्रस्तावित समझौता ज्ञापन भारत और संयुक्त अरब अमीरत के बीच सहयोग, आदान-प्रदान तथा सहभागिता की परिकल्पना को बढ़ाएगा। यह बुनियादी ढांचे के विकास के लिए निवेश बढ़ाने में सहयोग करेगा और संचालन दक्षता को बढ़ाएगा। यह देश में सुरक्षित, किफायती, कुशल और पर्यावरण के अनुकूल सड़क परिवहन को बढ़ावा देने में मदद करेगा और आगे चलकर दोनों देशों के बीच इस क्षेत्र में सहयोग के लिए एक संस्थागत तंत्र बनाने में सहायक होगा। इस समझौता ज्ञापन की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं-

i. सड़क मार्ग से यात्री तथा माल ढुलाई के लिए ज्ञान की अदला-बदली तथा उसे बांटना और परिवहन प्रौद्योगिकियों एवं परिवहन नीतियों के क्षेत्र में सहयोग,

ii. सड़कों के बुनियादी ढांचे, सड़क/राजमार्ग के निर्माण और रखरखाव के लिए तकनीक एवं मानकों की योजना, प्रशासन एवं प्रबंधन,

iii. सड़क सुरक्षा योजनाओं एवं सड़क सुरक्षा बीच-बचाव रणनीतियों के विकास के लिए बेहतरीन कार्यप्रणाली और सूचनाओं को साझा करना, और सड़क हादसों में होने वाली मौतों तथा लगने वाली चोटों में कम करने के उद्देश्य से ऐसी गतिविधियों तक पहुंचनाः

iv. उपयोगकर्ता से मुक्त (टोल) से संबंधित मुद्दों में जानकारी और बेहतरीन कार्यप्रणाली को साझा करना, जिसमें आधुनिक प्रणालियां, तकनीक और इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली सहित उपयोगकर्ता से मुक्त एवं संग्रह करने के तरीके शामिल होः
v. सड़क एवं पुल के निर्माण में बेहतर तकनीक और माल के क्षेत्र में सूचना साझा करना। इसमें संयुक्त अनुसंधान भी शामिल है, और
vi. एक समर्थ और आर्थिक विकास के उत्प्रेरक के रूप में तथा सहज संचालन गतिविधि के लिए लॉजिस्टिक पार्क, ढुलाई के संचालन, परिवहन भंडारण और मूल्य वर्धित सेवाओं (वीएएस) की स्थापना के लिए निवेश जुटाने की खातिर जानकारी का आदन-प्रदान और आपसी सहयोग।