Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और रूस के बीच युवा मामलों में सहयोग पर एमओयू को मंजूरी दी


भारत और रूस के बीच युवा मामलों के क्षेत्र में आदान-प्रदान कार्यक्रमों से युवाओं के बीच विचारों, मूल्यों और संस्कृति के विनिमय को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। इसके लिए दोनों देशों के मित्रतापूर्ण संबंधों को सुदृढ़ करते हुए लोगों का लोगों से संपर्क स्थापित करने पर जोर दिया जाएगा।

विनिमय कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए चयन वस्तुनिष्ठ एवं पारदर्शी तरीके से किया जाएगा और एमओयू के तहत आयोजित कार्यक्रमों के परिणाम सार्वजनिक जांच के लिए खुला रहेंगे।

विनियम कार्यक्रमों से युवाओं में अंतरराष्ट्रीय नजरिया विकसित करने में मदद मिलेगी और इससे युवा मामलों के क्षेत्र में उनके ज्ञान और विशेषज्ञता में विस्तार होगा।