Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रांची में हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड स्थित भूमि का झारखंड सरकार को हस्तांतरण किए जाने को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एचईसी की 675.43 एकड़ भूमि के झारखंड सरकार को हस्तांतरण के जरिए मुद्रीकरण को अपनी मंजूरी दे दी है। इस भूमि का हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचईसी) द्वारा फिलहाल इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। यह एचईसी को 742.98 करोड़ रुपये जुटाने में मदद करेगा और इस राशि का कर्माचारियों से संबंधित वैधानिक बकायों अर्थात ग्रेच्युटी, पीएफ, अवकाश नकदी और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलने वाले अन्य लाभों को पूरा करने के लिए उपयोग किया जाएगा। यह राशि एचईसी को अपने सरकारी बकाये, बैंक बकाए और अन्य तात्कालिक देनदारियों को समाप्त करने में भी मदद करेगी।

भूमि का यह हस्तांतरण झारखंड सरकार को अपनी स्मार्ट सिटी परियोजना की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा और व्यापक सार्वजनिक हित में राज्य की राजधानी में अन्य विकास परियोजनाएं चलाई जा सकेंगी।