पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में भारत और वियतनाम के बीच सहमति ज्ञापन (एमओयू) को पूर्व कार्योत्तर मंजूरी दी है। इस एमओयू पर भारती की ओर से इंडियन कंप्यूटर इमर्जेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इन) और वियतनाम के मिनिस्ट्री ऑफ पब्लिक सिक्योरिटी के साइबर सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने 3 सितंबर 2016 को हनोई में हस्ताक्षर किए थे।
इस एमओयू का उद्देश्य साइबर सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं का पता लगाने, समाधान एवं रोकथाम के अनुभव और ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए भारत और वियतनाम के बीच करीबी सहयोग को बढ़ावा देना है।
इस एमओयू के कार्यान्वयन पर वियतनाम समाजवादी गणराज्य में साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में संस्थागत एवं क्षमता निर्माण के माध्यम से साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय आपसी लाभ दिखेंगे।