Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्‍वास्‍थ्‍य एवं औषधि क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और ईरान के बीच सहयोग-ज्ञापन को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्‍वास्‍थ्‍य एवं औषधि क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और ईरान के बीच पूर्व-व्‍यापी सहयोग-ज्ञापन को मंजूरी दे दी है। ईरान के राष्‍ट्रपति के भारत आगमन के दौरान 17 फरवरी, 2018 को समझौता-ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए गए थे।

समझौता-ज्ञापन से दोनों देशों के बीच सहयोग को प्रोत्‍साहन मिलेगा और दोनों देशों के द्विपक्षीय सम्‍बंध मजबूत होंगे।

समझौता-ज्ञापन के दायरे में निम्‍नलिखित सहयोग क्षेत्र है:-

1. चिकित्‍सकों और अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य प्रोफेशनलों के प्रशिक्षण में अनुभव का आदान-प्रदान।

2. मानव संसाधन विकास में सहायता और स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं की स्‍थापना।

3. औषध, चिकित्‍सा उपकरणों और प्रसाधन का नियमन तथा संबंधित सूचनाओं का आदान-प्रदान।

4. चिकित्‍सा शोध, नई प्रौद्योगिकियों और ज्ञान आधारित पहलों के क्षेत्र में सहयोग।

5. जन स्‍वास्‍थ्‍य, सतत विकास लक्ष्‍य और अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य में सहयोग, तथा

6. आपस में तय किए जाने वाले अन्य क्षेत्रों में सहयोग।

सहयोग के विवरण पर और स्‍पष्‍टता के लिए एक कार्य समूह का गठन तथा इस समझौता ज्ञापन का कार्यान्‍वयन।