पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल को भारत और फिजी के बीच नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग के बारे में समझौता ज्ञापन से अवगत कराया गया। समझौता ज्ञापन पर 24 मई, 2017 को सूवा, फिजी में हस्ताक्षर किए गए थे।
दोनों पक्षों का उद्देश्य आपसी लाभ में समानता और पारस्परिक आदान-प्रदान के आधार पर नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा के मुद्दों पर द्विपक्षीय तकनीकी सहयोग को प्रोत्साहित करना और उसे बढ़ावा देने के लिए एक सहकारी संस्थागत संबंध के लिए आधार बनाना है। समझौता ज्ञापन में एक संयुक्त कार्य समिति गठित करने की व्यवस्था है ताकि सहयोग के क्षेत्रों से जुड़े मामलों की समीक्षा, उनकी निगरानी और उनके बारे में विचार-विमर्श किया जा सके। इसमें विशेषज्ञता के आदान-प्रदान और सूचना की नेटवर्किंग की व्यवस्था है।
समझौता ज्ञापन से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।