Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

केरल मंदिर अग्निकांडः प्रधानमंत्री दुर्घटनास्थल जा रहे हैं, शोकसंतप्त परिजनों एवं घायलों के लिये अनुग्रह राशि की घोषणा की

केरल मंदिर अग्निकांडः प्रधानमंत्री दुर्घटनास्थल जा रहे हैं, शोकसंतप्त परिजनों एवं घायलों के लिये अनुग्रह राशि की घोषणा की


केरल के कोल्लम जनपद में स्थित मंदिर में आज सुबह हुई त्रासदी पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दुख एवं संक्षोभ व्यक्त किया है। श्री मोदी इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से पैदा हुई स्थिति के आकलन हेतु शीघ्र केरल जाएंगे।

“कोल्लम मंदिर में लगी आग चौंकाने एवं दिल दहलाने वाली है। मेरी भावनाएं मृतकों के परिवार वालों एवं प्रार्थनाएं घायलों के प्रति हैं।

कोल्लम मंदिर में लगी आग पर मुख्यमंत्री ओमन चांडी से बात की। गंभीर रूप से घायलों हेतु हेलिकॉप्टर की व्यवस्था हो रही है।

कैबिनेट में अपने साथी एवं स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को भी कोल्लम में अग्नि त्रासदी वाली जगह पर शीघ्र जाने के लिये कहा है।

जल्द ही मैं भी कोल्लम में हुई दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी से पैदा हालात के जायज़े के लिये केरल जाउंगा,” प्रधानमंत्री ने लगातार किये ट्वीट में यह कहा।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कोल्लम में मंदिर में लगी आग में प्राण गंवाने वालों के परिवार वालों के लिये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने इस आग से घायल होने वालों के लिये 50,000 रुपये की सांत्वना राशि देने की घोषणा भी की है।

प्रधानमंत्री उत्पन्न स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं और अधिकारियों के संपर्क में हैं। प्रधानमंत्री ने गंभीर रूप से घायलों हेतु हेलिकॉप्टर की व्यवस्था करने के लिए नौसेना एवं वायुसेना से मदद करने के लिये कहा है। प्रधानमंत्री जल्द ही केरल की यात्रा पर जाएंगे एवं उन्होंने आदेश दिया है कि केरल में उनके दौरे के लिये किसी तरह की क्रमाचार औपचारिकताओं को निभाने की ज़रूरत नहीं है एवं ध्यान राहत और बचाव कार्य पर बना रहना चाहिए। प्रधानमंत्री की केरल यात्रा में उनके साथ जलने से पैदा हुए विकारों के विशेषज्ञ चिकित्सक भी मौजूद रहेंगे।