Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

कैबिनेट को आवास एवं मानव पर्यावास के क्षेत्र में सूचनाओं के आदान-प्रदान और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत व मोरक्को के बीच हस्ताक्षरित एमओयू के बारे में अवगत कराया गया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल को आवास एवं मानव पर्यावास के क्षेत्र में सूचनाओं के आदान-प्रदान और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत व मोरक्को के बीच फरवरी, 2019 में हस्ताक्षरित सहमति पत्र (एमओयू) के बारे में अवगत कराया गया।

उपर्युक्त एमओयू पर अमल से आवास और मानव बस्ती के क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ेगा। भारत और मोरक्को दोनों ही देशों के बीच वाणिज्यिक एवं व्यापार संबंधों को बेहतर करने के साथ-साथ सतत समावेशी शहरी विकास को बढ़ावा देने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए शहरों के समक्ष मौजूद चुनौतियों से निपटने के लिए आपस में सहयोग करेंगे। इसमें मुख्य रूप से आम जनता के लिए किफायती आवास, जलापूर्ति एवं स्वच्छता, शहरी परिवहन और स्मार्ट सिटी का विकास शामिल होंगे। हालांकि, यह पारस्परिक सहयोग इन्हीं क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहेगा।