पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल ने “राजेन्द्र केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय” का नाम “डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय” करने हेतु राजेंद्र केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय विधेयक, 2015 में आधिकारिक संशोधन के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है।
डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा वांछित लक्ष्य को पूरा करने और शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने तथा कृषि एवं संबद्ध विज्ञान में शिक्षित उपयोगी श्रमशक्ति तैयार कर रहा है।
इससे तकनीकी और ढांचागत सुविधाओं में श्रमशक्ति की कमी खत्म करने में मदद मिलेगी और जो कृषि, पशुपालन, बागवानी और मत्स्य पालन के क्षेत्र में विकास में योगदान देंगे। मौजूदा कॉलेजों में नई तकनीकों से किसानों को परिचित करान में मदद मिलेगी जिससे इस क्षेत्र में उत्पादन और कृषि की उत्पादकता में योगदान में मदद मिलेगी।