पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत की एक किस्त जारी करने को मंजूरी दी। 2 प्रतिशत बढ़ी हुई यह महंगाई भत्ता संशोधित मूल वेतन / पेंशन पर प्रदान की जाएगी जो 01-10-2016 से लागू होगी। इससे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को महंगाई से राहत मिलेगी।
इस वृद्धि को तय फार्मूला के आधार पर स्वीकार कर लिया गया, जो 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक होगा।
महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दोनों को प्रदान करने से सरकारी खजाने पर 5622.10 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष का बोझ पड़ेगा। वित्त वर्ष 2016-17 के आठों महीनों (जुलाई 2016 से लेकर फरवरी 2017 तक) के लिए करीब 50.68 लाख सरकारी कर्मचारियों और 54.24 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे जिसके लिए 3748.06 करोड़ रुपये खर्च होंगे।