Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

कैबिनेट ने केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय अधिनियम 1992 में संशोधन को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय अधिनियम (सीएयू), 1992 की प्रासंगिक धाराओं में संशोधन को मंजूरी दे दी है ताकि नागालैंड राज्य को सीएयू, इम्फाल के अधिकार क्षेत्र में शामिल किया जा सके।

नागालैंड राज्य को केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, इम्फाल के अधिकार क्षेत्र में शामिल किए जाने के बाद नागालैंड में पशु चिकित्सा विज्ञान कॉलेज पशुपालन के क्षेत्र में बहुत जरूरी पेशेवर श्रम शक्ति का निर्माण करेगा जिससे इस क्षेत्र में सामाजिक- आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। यह नया कॉलेज किसानों को नई प्रोद्योगिकियों से परिचित करवाने में मदद करेगा जिससे नागालैंड राज्य में घरेलू पशुओं की उत्पादकता और उत्पादन को बढ़ाने में योगदान मिलेगा। इस संशोधन से नागालैंड राज्य को सीएयू, मणिपुर का लाभ उठाने में मदद मिलेगी जो पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए स्थापित किया गया है।