Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

कैबिनेट ने तेल भंडारण एवं प्रबंधन को लेकर आईएसपीआरएल और संयुक्त अरब अमीरात की एडीएनओसी के समझौते को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तेल भंडारण एवं प्रबंधन को लेकर इंडियन स्ट्रैजिक पेट्रोलियम रिजर्व लिमिटेड और संयुक्त अरब अमीरात की अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी के समझौते को मंजूरी दे दी।

समझौते के मुताबिक अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी कर्नाटक के मैंगलोर स्थित इंडियन स्ट्रैजिक पेट्रोलियम रिजर्व लिमिटेड के भंडारण गृह में 0.81एमएमटी यानी 5,860,000 मिलियन बैरल तेल रख सकेगी।

भंडार में रखे गए कच्चे तेल में से कुछ हिस्से का इस्तेमाल अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी के वाणिज्यिक उद्देश्य को पूरा करने के लिए किया जाएगा जबकि इसके एक बड़े हिस्से का इस्तेमाल रणनीतिक उद्देश्य के लिए किया जाएगा। समझौते पर हस्ताक्षर करने से भारत की ऊर्जा सुरक्षा में वृद्धि होगी।

भारत और संयुक्त अरब अमीरात सामरिक भागीदार हैं। हाई लेवल टास्क फोर्स के तहत अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी की तरफ से बड़ा निवेश किया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र अमीरात की तरफ भारत में पहला निवेश ऊर्जा क्षेत्र में किया गया है।