पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दोहरे कराधान से बचने के लिए भारत और ताजिकिस्तान के बीच समझौते और आय पर करों के संबंध में राजकोषीय अपवंचन की रोकथाम संशोधन प्रोटोकॉल को मंजूरी दे दी।
इसके लागू होने के बाद प्रोटोकॉल दोहरा कराधान परिहार करार,गैर कर उद्देश्यों के लिए अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ डीटीएए के तहत जानकारी साझा करने में सक्षम होगा।