Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

कैबिनेट ने नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में तकनीकी द्विपक्षीय सहयोग पर भारत और फ्रांस के बीच सहम‍ति पत्र को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल (कैबिनेट) नेनवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में तकनीकी द्विपक्षीय सहयोग पर भारत और फ्रांस के बीच सहम‍ति पत्र (एमओयू) को मंजूरी दे दी है। इस एमओयू पर 3 अक्‍टूबर, 2018 को हस्‍ताक्षर किए गए थे।

मुख्‍य बातें

भारत और फ्रांस का लक्ष्‍य आपसी लाभ, समानता और पारस्‍पारिकता के आधार पर नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़े मुद्दों पर तकनीकी द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सहकारी संस्‍थागत संबंध सुनिश्चित करने का ठोस आधार स्‍थापित करना है।

अनुसंधान से जुड़े संयुक्‍त कार्यदल, प्रायोगिक आधार (पायलट) पर चलाई जाने वाली परियोजनाएं, क्षमता निर्माण कार्यक्रम, अध्‍ययन भ्रमण (स्‍टडी टूर), केस स्‍टडी और अनुभव/विशेषज्ञता को साझा करने के कार्य तकनीकी सहयोग के दायरे में आएंगे।

लाभ

एमओयू से भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने में मदद मिलेगी।