पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने भारत और नीदरलैंड के बीच अप्रैल, 2018 में स्थानीय नियोजन जल प्रबंधन और मोबिलिटी प्रबंधन के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग पर हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) को स्वीकृति दे दी है।
विवरण
इस एमओयू का उद्देश्य जल आपूर्ति एवं निकासी व्यवस्था, अपशिष्ट जल के पुन: उपयोग और पुन: चक्रीकरण, जल स्रोतों के कृत्रिम विकास के द्वारा स्वच्छ जल का संरक्षण, एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और धरोहर संरक्षण तथा परस्पर लाभ के लिएसमानता, किफायती आवास, स्मार्ट सिटी विकास, भोगौलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) के आधार पर दोनों देशों के बीच स्थानीय नियोजन, जल प्रबंधन और मोबिलिटी प्रबंधन के क्षेत्रों में भागीदारी को प्रोत्साहन और इसे मजबूत बनाना है।
क्रियान्वयन की रणनीति
इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत भागीदारी के वास्ते कार्यक्रमों के लिए रणनीति बनाने और उन्हें लागू करने के लिए एक संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) का गठन किया जाएगा। संयुक्त कार्य समूह की भारत और नीदरलैंड में बारी-बारी से साल में एक बार बैठक होगी।
प्रमुख प्रभाव
एमओयू से दोनों देशों के बीच स्थानीय नियोजन, जल प्रबंधनऔर मोबिलिटी प्रबंधन के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़़ावा मिलेगा।
लाभार्थी
एमओयू से स्थानीय नियोजन, जल प्रबंधन और मोबिलिटी प्रबंधन, स्मार्ट सिटी विकास, किफायती आवास, अपशिष्ट प्रबंधन, शहरी पर्यावरण और धरोहर संरक्षण के क्षेत्रों में रोजगार पैदा होने का अनुमान है।