पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने भारत और मलावी के बीच प्रत्यर्पण संधि किए जाने और उसके अनुमोदन को मंजूरी दे दी है।
इस संधि के जरिए भारत और मलावी के बीच आतंकवादियों, आर्थिक भगौड़ों और अन्य अपराधियों के प्रत्यर्पण के लिए एक कानूनी ढांचा तैयार किया जा सकेगा।