पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक के बीच हवाई सेवा समझौते (एएसए) पर हुए हस्ताक्षर को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी।
दोनों देशों के बीच समझौते से अधिक से अधिक व्यापार, निवेश, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित मिलने की उम्मीद है। इससे नागरिक उड्यन के क्षेत्र में विकास होगा। इससे निर्बाध कनेक्टिविटी के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा जबकि अधिक से अधिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोनों पक्षों के लिए व्यावसायिक अवसर उपलब्ध हो सकेगा।
इस समौझेते के तहत दोनों देशों के बीच विशेष हवाई मार्गों पर विमान संचालन के लिए नामित एयरलाइंस को बराबर के अवसर मिलेंगे। मार्गों और आवृत्तियों को लेकर बाद में निर्णय लिया जाएगा। हवाई सेवा समझौते (एएसए) दोनों देशों के बीच किसी भी हवाई ऑपरेशन के लिए बुनियादी कानूनी ढांचा है।