Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

कैबिनेट ने यूपीएससी और सीएससीएम के बीच सहमति-पत्र (एमओयू) को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और  सिविल सर्विस काउंसिल ऑफ मंगोलिया (सीएससीएम) के बीच सहमति-पत्र (एमओयू) को स्वीकृति दे दी है।

इस एमओयू से सीएससीएम तथा यूपीएससी के बीच मौजूदा संबंध और ज्यादा मजबूत होंगे। इस एमओयू से भर्ती करने के क्षेत्र में दोनों ही पक्षों के अनुभवों और विशेषज्ञता को साझा करने में सुविधा होगी।