पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रायबरेली (उत्तर प्रदेश), गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), बठिंडा (पंजाब), गुवाहाटी (असम), बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और देवघर (झारखंड) में स्थित प्रत्येक नए एम्स के लिए 2,25,000 रुपये (निर्धारित) के मूल वेतनमान में निदेशक के एक पद के सृजन को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा, निदेशक को गैर-प्रैक्टिस भत्ता (एनपीए) भी मिलेगा, लेकिन कुल राशि 2,37,500 रुपये से ज्यादा नहीं होगी।
निदेशक संबंधित संस्थान का मुख्य कार्यकारी अधिकारी होगा और इसके साथ ही वह संस्थान के समग्र प्रशासन का प्रभारी होगा। निदेशक ही संबंधित संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी तय करेगा।