Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

कैबिनेट ने लघु एवं मध्यम उद्यम तथा नवाचार के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच लघु एवं मध्यम उद्यम तथा नवाचार के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्‍ताक्षर किए जाने को अपनी मंजूरी दे दी है ।

इस एमओयू से भारत के लघु एवं मध्यम उद्यमों को लाभ होगा और यह निष्पक्ष तथा समावेशी विकास की ओर ले जाएगा। विदेशों में एसएमई के क्षेत्र के सर्वोत्तम तौर-तरीकों तक पहुंच भारतीय लघु एवं मध्यम उद्यमों को अपने में सुधार करने और आगे कुछ नया करने का एक अवसर प्रदान करेगा। यह भारत के एसएमई क्षेत्र को संयुक्त अरब अमीरात के एसएमई क्षेत्र के साथ पारस्परिक लाभ के संबंध बनाने और उनके बाजार को जानने का एक अवसर प्रदान करेगा।