Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

कैबिनेट भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच समुद्री परिवहन में संस्थागत सहयोग पर समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच समुद्री परिवहन में संस्थागत सहयोग पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित एमओयू जहां तक भी संभव होगा समुद्री परिवहन, सीमा शुल्क के सरलीकरण तथा अन्य औपचारिकताओं के लिए सुविधा एवं सहायता का मार्ग प्रशस्त करेगा। कचरे के निपटान के लिए बंदरगाहों और मौजूदा प्रतिष्ठानों के उपयोग की सुविधा की भी निगरानी करेगा।
यह एमओयू दोनों देशों की शिपिंग कंपनियों को स्थायी व्यापारिक गतिविधियों के लिए द्विपक्षीय और बहुपक्षीय व्यवस्था में शामिल होने में सक्षम बनाएगा।