पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की हुई बैठक में कोयंबटूर में पंकजा मिल्स रोड पर स्थित एयर इंडिया के भूखंड को बेचने की मंजूरी दे दी गई। यह भूखंड 0.99 एकड़ का है और इसे 19.81 करोड़ रुपये में बेचने का विचार किया जा रहा है।
पृष्ठभूमि:-
एयर इंडिया ने कोयंबटूर में पंकजा मिल्स रोड पर स्थित एयर इंडिया के लगभग एक एकड़ के भूखंड को नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) को 19.81 करोड़ रुपये में बेचने का फैसला किया है। यह बिक्री प्रक्रिया ई-टेंडर के माध्यम से मेसर्स मेटल एंड स्क्रैप ट्रेडिंग कॉरपोरेशन (एमएसटीसी) द्वारा शुरू हुई।
चूंकि एयर इंडिया कई वर्षों से घाटे में जा रही है। इसलिए सरकार ने फैसला किया है कि इसके गैर- कर राजस्व को बढ़ाने के लिए इसकी इस्तेमाल में नहीं आ रही अचल संपत्तियों की बिक्री, लीज और संयुक्त उपक्रम के जरिये पैसा जुटाया जाए। इस प्रयास के तहत यह भूखंड एनबीसीसी को बेचा जा रहा है।