Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

क्रोएशिया के प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

क्रोएशिया के प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की


क्रोएशिया के प्रधानमंत्री श्री आंद्रेज प्लेनकोविच ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

दोनों नेताओं ने प्रौद्योगिकी, नवाचार, पोत निर्माण, समुद्र जनित अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को और अधिक गति देने और भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे द्वारा संपर्क बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में कहा:

क्रोएशिया के प्रधानमंत्री श्री आंद्रेज प्लेनकोविच के साथ सार्थक चर्चा हुई। हमने प्रौद्योगिकी, नवाचार, जहाज़ निर्माण, समुद्री अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को गति देने और आईएमईईसी कॉरिडोर के माध्यम से संपर्क बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते में उनके व्यक्तिगत समर्थन के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जिससे भारत और यूरोप दोनों के लोगों की अभूतपूर्व प्रगति होगी।

@AndrejPlenkovic

 

 

“Održao sam produktivan razgovor s predsjednikom Vlade Republike Hrvatske, g. Andrejem Plenkovićem. Razmotrili smo mogućnosti dodatnog osnaživanja našeg bilateralnog partnerstva, s posebnim naglaskom na produbljivanje suradnje u područjima tehnologije, inovacija, brodogradnje te razvoja plavog gospodarstva, kao i na unapređenje povezanosti kroz koridor IMEEC. Posebno sam izrazio zahvalnost na njegovoj osobnoj potpori sklapanju Sporazuma o slobodnoj trgovini između Indije i Europske unije (India–EU FTA), koji će omogućiti daljnji razvoj za građane Indije i Europe.

@AndrejPlenkovic”

 

***

पीके/केसी/एकेवी/एमपी