पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने फरीदाबाद में क्षेत्रीय बायोटेक्नोलॉजी केंद्र स्थापित के बारे में विधेयक प्रस्तुत करने की मंजूरी दे दी।
इस विधेयक का उद्देश्य केंद्र को स्वायत्त संस्था तथा बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में राष्ट्रीय महत्व के शैक्षिक, प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान के रूप में काम करने के लिए वैधानिक दर्जा देना है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की स्वीकृति के बाद नवंबर, 2008 में भारत सरकार के कार्यकारी आदेश से यह केंद्र पहले से स्थापित है है। फिलहाल यह केंद्र एनसीआर बायोटेक साइंस क्लस्टर, फरीदाबाद से काम कर रहा है।