Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

खाद्य संरक्षा एवं मानक (संशोधन) विधेयक, 2014 वापस लिया गया


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई मंत्रिमंडल की बैठक में खाद्य संरक्षा एवं मानक (संशोधन) विधेयक, 2014 वापस लिए जाने को मंजूरी दे दी गई है। ये बिल राज्यसभा में 19 फरवरी, 2014 को पेश किया गया था।

उच्चतम न्यायालय, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच और ताजा घटनाक्रम के मद्देनजर खाद्य संरक्षा एवं मानक (संशोधन) विधेयक, 2014 में बदलाव की आवश्यता है। आगे की जांच के आधार पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संशोधन के नए स्वरूप को अंतिम रूप दिया जाएगा।