Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

खेल एवं युवा मामले क्षेत्र में भारत व मालदीव के बीच समझौता ज्ञापन


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खेल एवं युवा मामले क्षेत्र में भारत व मालदीव के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) को अपनी मंजूरी दे दी है जिस पर अक्‍टूबर, 2015 में हस्‍ताक्षर किया गया था।

यह द्विपक्षीय विनिमय कार्यक्रम खेल विज्ञान, खेल चिकित्‍सा, कोचिंग तकनीक, युवा त्‍यौहारों एवं शिविरों में भागीदारी के क्षेत्रों में ज्ञान एवं विशेषज्ञता को विस्‍तारित करने में सहायता करेगा जिसका परिणाम अंतरराष्‍ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के खिलाडियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने तथा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के रूप में सामने आएगा।