पीएमइंडिया
[
163KB ]
बालिकाओं को शिक्षित करने और उन्हें अधिकार संपन्न बनाने संबंधी विश्व अभियान “गर्ल राइजिंग” के प्रतिनिधियों ने आज यहां प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रतिनिधियों में गर्ल राइजिंग इंडिया की एम्बेस्डर सुश्री फ्रीडा पिंटो और अभियान के विश्व कार्यक्रम की उपाध्यक्ष सुश्री समांथा राइट शामिल थीं।
गर्ल राइजिंग अभियान को एक फीचर फिल्म के जरिए भी दर्शाया गया है। इस फिल्म को कई भारतीय भाषाओं में भी दोबारा बनाया गया है।
प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री की ”बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” पहल की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में “गर्ल राइजिंग” अभियान को खासतौर से कन्या भ्रूण हत्या की समस्या पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।
Met representatives of ‘Girl Rising’ campaign. They were appreciative of ‘Beti Bachao, Beti Padhao’ initiative. http://t.co/mKUuXbLVSe
— Narendra Modi (@narendramodi) June 16, 2015